Home Political news योगी से भिड़ गये केजरीवाल ! योगी को साजिश से किया आगाह

योगी से भिड़ गये केजरीवाल ! योगी को साजिश से किया आगाह

54
0

“उत्तर प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा पावर सेंटर इस वक्त अयोध्या बन चुका है।और इसी पावर सेंटर से देश के दो बड़े नेता एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है ,,, इस जुबानी जंग ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, तो दूसरी तरफ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। पहले योगी आदित्यनाथ ने मंच से केजरीवाल पर तीखा हमला बोला, फिर केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर उसी अंदाज़ में पलटवार कर दिया।

अब आरोप-प्रत्यारोप का यह सिलसिला इतना तेज हो गया है कि अयोध्या की सियासत नए मोड़ पर पहुंच गई है।”दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि “दिल्ली से भी एक सज्जन अयोध्या आए हैं, जिन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार और बर्बादी के अलावा कुछ नहीं दिया। अयोध्या को हमने अपने मेहनत और पसीने से संवारा है,दिल्ली से आये सज्जन को पहले अपने किए पर पश्चाताप करना चाहिए जो उन्होंने दिल्ली वासियों के लिये किया था ।”योगी आदित्यनाथ के इस बयान के कुछ ही देर बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो साझा करते हुए जवाब दिया।

ALSO READ योगी सरकार का स्वच्छ ऊर्जा मिशन रफ्तार पर, घर-घर पीएनजी पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम

केजरीवाल ने आरोप लगाया ‘मैं योगी जी को कहना चाहता हूं कि महाराज जी, ये जो चंदा चोर हैं, ये आपको भी हटाने का पूरा षडयंत्र रच रहे हैं। आपकी भी कुर्सी के पीछे खड़े हैं। आप महापाप करने वालों का साथ क्यों दे रहे हो? मेरा जो संघर्ष हैं, इन चंदा चोरों को सरेआम फांसी देनी चाहिए, इसमें मेरा साथ दीजिए, इन महापापियों का साथ मत दीजिए।’मैंने तो एक पैसे की भी हेराफेरी नहीं की थी, फिर भी इन लोगों ने मुझे, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को उठाकर जेल में डाल दिया। लेकिन जिन लोगों ने साक्षात प्रभु श्री राम के दरबार में इतनी बड़ी डकैती को अंजाम दिया, क्या उनके सिर्फ पद छोड़ देने से हमें खुश हो जाना चाहिए? ऐसे महापापियों को तो सीधे फांसी होनी चाहिए। महाराज जी, आप ऐसे भ्रष्ट लोगों का साथ देना तुरंत बंद कीजिए।”वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी अयोध्या से जुड़े कथित जमीन घोटाले का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। अब अयोध्या से शुरू हुई यह सियासी जंग और तेज होती दिख रही है। आने वाले दिनों में यह मुकाबला उत्तर प्रदेश की राजनीति में कितना बड़ा असर डालेगा, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।