Home Crime संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय STF एनकाउंटर में ढेर, ₹1...

संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय STF एनकाउंटर में ढेर, ₹1 लाख का इनामी था बदमाश

88
0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शनिवार सुबह राजधानी लखनऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर और ₹1 लाख के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कैनाल रोड पर हुई।

पुलिस के मुताबिक, 27 मई 2026 को पीजीआई क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड के बाद से संजय फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था। शनिवार तड़के सूचना मिली कि संजय बाइक से इंदिरा कैनाल रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ और पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

बताया गया कि खुद को घिरा देख संजय ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, संजय उर्फ संजीव अम्बेडकरनगर के कुख्यात अपराधी दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग से जुड़ा हुआ था। उस पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। एसटीएफ की इस कार्रवाई को संदीप सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं