Home Uttar Pradesh नोएडा-यमुना सिटी के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, करोड़ों की परियोजनाओं...

नोएडा-यमुना सिटी के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा, करोड़ों की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

38
0
नोएडा-यमुना सिटी को 17,800 करोड़ की सौगात, सीएम योगी का मेगा विजन दौरा — हजारों रोजगार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी के दौरे पर हैं। इस दौरान राज्य सरकार ने क्षेत्र के लिए करीब 17,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी है। इस मेगा निवेश से लगभग 10,000 नए रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यमुना सिटी में बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

सीएम योगी यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में कई बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इनमें प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं:
  • असेंट-के सर्किट्स प्लांट: ₹3,250 करोड़ का निवेश
  • अंबर एंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट: ₹3,520 करोड़ का निवेश
  • सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल प्लांट: ₹8,253 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट (5 GW + 5 GW क्षमता)

इन परियोजनाओं से क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नोएडा में नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन

यमुना सिटी के बाद मुख्यमंत्री नोएडा का दौरा करेंगे, जहां वे सेक्टर-96 स्थित 7 मंजिला नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। इस भवन का निर्माण करीब ₹390 करोड़ की लागत से किया गया है और इसका काम वर्ष 2015 से चल रहा था।

69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Alos Read – राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया खुलासा! CCTV निगरानी के जिम्मेदार अधिकारी भी जांच के घेरे में

सीएम योगी इस दौरे में कुल ₹2,478 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

इनमें प्रमुख योजनाएं शामिल हैं:
  • अगाहपुर से NSEZ तक 4.5 किमी एलिवेटेड रोड (₹608 करोड़)
  • दो नई सीवर लाइन परियोजनाएं (₹27 करोड़)
  • यमुना तट पर रेनीवेल-4 परियोजना (₹18.40 करोड़)
इसके अलावा 65 नई परियोजनाओं की नींव भी रखी जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
  • बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड का नवीनीकरण
  • सेक्टर-123 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • मल्टी-लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट
  • डिजिटल लाइब्रेरी
  • डियर पार्क और लेक व्यू पार्क जैसी आधुनिक सुविधाएं

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और आवंटन पत्र वितरण

नोएडा प्रशासनिक भवन में उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सातवीं मंजिल पर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी करेंगे, इस दौरान स्थानीय किसानों और उद्यमियों को प्लॉट आवंटन पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

सीएम के हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है, लगभग 1,500 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था की कमान:
  • 2 DCP
  • 4 ADCP
  • 13 ACP
  • 8 इंस्पेक्टर

इसके अलावा आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल और PAC की 5 कंपनियां भी तैनात की गई हैं, सीएम योगी का यह दौरा नोएडा और यमुना सिटी के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, करोड़ों की परियोजनाओं और नए निवेश से क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।