हरिद्वार:
हरिद्वार के चर्चित केतन हत्याकांड को लेकर आजाद समाज पार्टी (ASP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Chandrashekhar Azad ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते प्रशासन ने प्रभावी कार्रवाई की होती तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष व त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय में किसी तरह की देरी या लापरवाही हुई तो आजाद समाज पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
चंद्रशेखर आजाद के हरिद्वार दौरे के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया और कहा कि पार्टी न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच भी आक्रोश बना हुआ है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
SHIVANSHU PATWA .






