Home Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! इस्तीफों के बाद तेज हुई...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! इस्तीफों के बाद तेज हुई सियासत

41
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर के बाद पूरे देश में चर्चा तेज हो गई है।समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में एसआईटी रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरकार को दबाव में एसआईटी बनानी पड़ी और अब यह सवाल है कि रिपोर्ट किसे सौंपी गई और कार्रवाई किस आधार पर हो रही है।अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और जो कुछ सामने आया है, उसने लोगों को दुखी किया है।वहीं दूसरी तरफ आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने बिना किसी का नाम लिए साफ संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जब जांच चल रही है और कार्रवाई हो रही है, तब इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

अयोध्या आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं।उधर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा पर इस्तीफे का कोई दबाव नहीं था। दोनों ने खुद नैतिक आधार पर पद छोड़ा ताकि जांच की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे।अब एक तरफ जांच जारी है, दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी भी चरम पर है।सवाल यही है…क्या जांच पूरी सच्चाई सामने लाएगी?या राम मंदिर चढ़ावा विवाद आने वाले दिनों में और बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनेगा?फिलहाल देश की नजर अयोध्या और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।