Home Ayodhya आजमगढ़ में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’...

आजमगढ़ में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ से लेकर राम मंदिर और 2027 चुनाव तक साधा निशाना

37
0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला, उन्होंने “वन नेशन-वन इलेक्शन”, पंचायत चुनाव, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, भ्रष्टाचार, राम मंदिर में कथित दान सामग्री की चोरी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार को घेरा।

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार “वन नेशन-वन इलेक्शन” की बात करती है, लेकिन समय पर पंचायत चुनाव तक नहीं करा पा रही है, उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की बात करती है, तो स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में देरी क्यों हो रही है।

लोकतंत्र को लेकर जताई चिंता

सपा प्रमुख ने भाजपा की हालिया चुनावी जीतों का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया तो भविष्य में लोगों के मतदान के अधिकार पर भी असर पड़ सकता है।

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बदलाव की लड़ाई लड़ रही है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी, उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तो आजमगढ़ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा, किसानों को बेहतर सुविधाएं, आधुनिक सड़कें, विश्वस्तरीय हाईवे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

आजमगढ़ के विकास का किया वादा

Also Read – PMCH विवाद पर बड़ा एक्शन! स्वास्थ्य मंत्री ने बनाई हाई लेवल जांच कमेटी

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के बड़ी संख्या में लोग देश और विदेश के विभिन्न शहरों में रोजगार और कारोबार करते हैं, ऐसे लोग विकसित क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के बीच का अंतर अच्छी तरह समझते हैं, समाजवादी पार्टी इस अंतर को खत्म कर प्रदेश को विकास के नए रास्ते पर ले जाने का काम करेगी।

ओमप्रकाश राजभर और ओवैसी पर भी दिया बयान

ओमप्रकाश राजभर को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनका नियंत्रण कोई और करता है और भाजपा यह अच्छी तरह जानती है कि कब किसकी राजनीतिक उपयोगिता खत्म करनी है वहीं, 2027 के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीडीए में शामिल सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

राम मंदिर में कथित दान सामग्री मामले पर सरकार को घेरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या के सबसे अधिक दौरे किए, लेकिन उन्हें राम मंदिर में कथित दान सामग्री और चंदा चोरी के मामले की जानकारी तक नहीं मिल सकी, उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं सीसीटीवी से छेड़छाड़ की बात स्वीकार कर रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, अस्पतालों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि तहसीलों और थानों में आम लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है और उसे इसका जवाब देना होगा।

SIT जांच पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान के कथित गायब होने का मामला बेहद गंभीर है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को एसआईटी का गठन करना पड़ा, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि जांच रिपोर्ट किसे सौंपी गई, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित रही, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों तक जांच नहीं पहुंची, उन्होंने कहा कि इस मामले से देश और दुनिया भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए।