Home Ayodhya ‘जो राम के नहीं हुए, जनता के क्या होंगे’—डिंपल यादव का BJP...

‘जो राम के नहीं हुए, जनता के क्या होंगे’—डिंपल यादव का BJP पर तीखा हमला

37
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर डिंपल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोलीं— ‘जो राम के नहीं हुए, जनता के क्या होंगे’

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण और उससे जुड़े मामलों में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है।

राम मंदिर मामले पर BJP को घेरा

पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में डिंपल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अहंकार में डूबी हुई है, उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के दौरान करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है।

उन्होंने कहा, “जो राम नाम का सहारा लेकर सत्ता में आए थे, जब वे उन्हीं के नहीं हुए तो आम जनता के क्या होंगे?” डिंपल यादव ने यह भी दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ा मुद्दा सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने उठाया था।

Also Read – “जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा…” शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, जैस्मिन भसीन संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

‘कथित चोरी तीन साल से चल रही थी’ का आरोप

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मामला केवल एक दिन का नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहा था, उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों पर भी सवाल

डिंपल यादव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने करीब 25,000 स्कूल बंद कर दिए हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटनाक्रम से कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया बयान

यह बयान मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में जसराना रोड स्थित उपकार कोल्ड स्टोर परिसर में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दिया गया, कार्यक्रम में डिंपल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला।