Home Breaking News CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा अभियान, सरयू किनारे...

CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा अभियान, सरयू किनारे अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त

43
0

CM योगी के दौरे से पहले बस्ती में बड़ा एक्शन, सरयू किनारे अवैध शराब की दर्जनों भट्टियां नष्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बस्ती दौरे से पहले प्रशासन ने जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है, इसी क्रम में बस्ती पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र में सरयू नदी के तटवर्ती इलाके में संचालित अवैध कच्ची शराब के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दर्जनों भट्टियों को नष्ट कर दिया, पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में जहरीली कच्ची शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।

सरयू नदी किनारे पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छावनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने सीतारामपुर मांझा गांव के पास सरयू नदी के दुर्गम तटवर्ती इलाके में अचानक छापेमारी की पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले कई आरोपी नदी के कछार और घने सरकंडों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

दर्जनों अवैध भट्टियां ध्वस्त, उपकरण जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस को नदी किनारे बड़ी संख्या में अवैध शराब की भट्टियां संचालित मिलीं, जहां कथित तौर पर कच्ची और मिलावटी शराब तैयार की जा रही थी, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी भट्टियों को नष्ट कर दिया, इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के ड्रम, पीपे, पाइप और अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए गए।

120 लीटर कच्ची शराब और हजारों लीटर लहन नष्ट

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की इसके साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया हजारों लीटर लहन भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल न हो सके।

Also Read – एटा: सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; CM योगी ने लिया संज्ञान

आरोपियों की तलाश जारी

छावनी थाना पुलिस ने अज्ञात और चिन्हित फरार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिले की सीमाओं पर चेकिंग तेज कर दी गई है, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का किया स्वागत

सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों में लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार के कारण स्थानीय ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था, पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here