Home Accident NH-730 पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप...

NH-730 पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

41
0

श्रावस्ती में नेशनल हाईवे-730 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। विजई पुरवा के पास लकड़ी से लदे दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बांसी से लकड़ी लादकर तंबौर जा रहे दोनों ट्रक विजई पुरवा के पास आमने-सामने भिड़ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक चालक ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसे जेसीबी की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की जान चली गई।

टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे घर के बाहर चारपाई पर सो रहे लोगों पर चढ़ गया। इस हादसे में घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-730 पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here