लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
महंत नृत्य गोपाल दास जी अयोध्या स्थित श्री मणिराम दास की छावनी के प्रमुख हैं। इसके साथ ही वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के भी प्रमुख हैं। मेदांता अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी ने चिकित्सकों से महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने महंत नृत्य गोपाल दास के जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने धार्मिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने की कामना भी की।






