Home Accident कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

कौशांबी के सिहोरी टोल प्लाजा हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

43
0

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर 26 जून को हुए भीषण एलपीजी गैस टैंकर हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित एलपीजी टैंकर सीधे टोल प्लाजा के केबिन से टकराता है। टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद जोरदार धमाका होता है और पूरा टोल प्लाजा आग के विशाल गोले में बदल जाता है। देखते ही देखते चारों ओर धुआं फैल जाता है और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।

इस दर्दनाक हादसे में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इलाज के दौरान जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे दो और घायल टोलकर्मियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में रायबरेली निवासी 29 वर्षीय हीरामणि सिंह और मध्य प्रदेश निवासी 23 वर्षीय कृष्णपाल मौर्य शामिल हैं।

हादसे वाले दिन ही टैंकर चालक धर्मेंद्र दुबे (40) और टोलकर्मी आलोक सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। इसके बाद घायल सड़क उपयोगकर्ता अनिल कुमार ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब दो और घायलों की मौत के बाद यह हादसा और भी दर्दनाक हो गया है।

यह दुर्घटना 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे नेशनल हाईवे-2 पर स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर हुई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता एक बार फिर लोगों के सामने आ गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि हादसे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here