Home Breaking News अग्निवीर आंदोलन के मुकदमे होंगे वापस? राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने...

अग्निवीर आंदोलन के मुकदमे होंगे वापस? राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने उठाई बड़ी मांग

30
0

उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री एवं खैर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र दिलेर ने अग्निवीर योजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का अनुरोध किया।

सुरेंद्र दिलेर का कहना है कि आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र विपक्षी दलों और कुछ कोचिंग संस्थानों के बहकावे में आकर प्रदर्शन में शामिल हो गए थे। उनका मानना है कि इन छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों का असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है। ऐसे में सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके हित में निर्णय लेना चाहिए।

राजस्व राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा युवाओं के भविष्य और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और छात्रों को राहत देने के लिए सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुकदमे वापस लिए जाते हैं, तो इससे उन युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा जो किसी कारणवश आंदोलन का हिस्सा बने थे और अब अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अब इस मांग पर राज्य सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर छात्रों, अभिभावकों और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं। यदि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो अग्निवीर आंदोलन से जुड़े कई छात्रों को बड़ी राहत मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here