सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के नवनिर्मित आवास पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर उन्हें 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र एवं पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने शहर के शिवपुरी क्षेत्र में लगभग 25 बीघा भूमि पर अपना नया आवास बनवाया है। हाल ही में भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और विधिक प्रक्रिया के तहत आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया।प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में पूर्व विधायक अनूप गुप्ता से संबंधित भूमि एवं निर्माण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के साथ-साथ अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि संतोषजनक जवाब या आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। मामला पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता से जुड़ा होने के कारण इस पर लोगों की खास नजर बनी हुई है। हालांकि, इस संबंध में पूर्व विधायक अनूप गुप्ता की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पूर्व विधायक प्रशासन के नोटिस का क्या जवाब देते हैं और प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों के आधार पर प्रशासन आगे क्या निर्णय लेता है। आने वाले दिनों में यह मामला जिले की प्रमुख चर्चाओं में बना रह सकता
Shivanshu Patwa






