Home Uncategorized खाद की किल्लत पर बोले मंत्री धर्मपाल सिंह, कहा “किसानों को नहीं...

खाद की किल्लत पर बोले मंत्री धर्मपाल सिंह, कहा “किसानों को नहीं होनें देंगे परेशानी”

36
0

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने खाद की उपलब्धता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गैस की कमी के दौरान किसानों और आम लोगों को परेशानी नहीं होने दी गई, उसी तरह यदि कोई खाद की कृत्रिम किल्लत पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसे भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह अपनी विधानसभा आंवला में रामनगर रोड स्थित सब्जी मंडी के उद्घाटन कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में गैस की कमी का दौर रहा, लेकिन आंवला क्षेत्र में सरकार ने किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों के साथ स्वयं निगरानी कर घर-घर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई।

खाद की उपलब्धता पर बोलते हुए मंत्री ने कहा, “जिस तरह गैस की समस्या नहीं होने दी, उसी तरह अगर कोई खाद की समस्या पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसे भी नहीं होने देंगे। किसानों को खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।”

धर्मपाल सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों की ओर से खाद की उपलब्धता को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। मंत्री का यह वीडियो अब किसानों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here