UP IAS Transfer List: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, सरकार ने 20 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनातियां की हैं, इस बदलाव में सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ कई अहम विभागों की जिम्मेदारी भी बदली गई है।
इसके अलावा आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी बदले गए हैं, सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कामकाज में तेजी और बेहतर समन्वय लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव
योगी सरकार ने चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, निबंधन, संस्कृति, खनन, उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, बिजली वितरण और राज्य कर जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं, इस फेरबदल में कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो लंबे समय से अहम पदों पर कार्यरत थे, वहीं पीसीएस से IAS बने कुछ अधिकारियों को भी नई तैनाती देकर प्रशासनिक संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
चिकित्सा शिक्षा और निबंधन विभाग में बड़ा बदलाव
सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और निबंधन विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद से हटाकर महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है, वहीं नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन के पद से हटाकर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, माना जा रहा है कि यह बदलाव मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कामों को और बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।
राजस्व, श्रम और संस्कृति विभाग में बदलाव
Also Read – खाद की किल्लत पर बोले मंत्री धर्मपाल सिंह, कहा “किसानों को नहीं होनें देंगे परेशानी”
सुधा वर्मा को सचिव राजस्व के पद से हटाकर श्रमायुक्त बनाया गया है। वहीं दीपा रंजन को उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के मिशन निदेशक पद से हटाकर विशेष सचिव संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, संजय कुमार प्रथम को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से मुक्त करते हुए निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विशाल सिंह विशेष सचिव संस्कृति बने रहेंगे, लेकिन उनसे निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
अरुण कुमार को अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म पद से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है, जे. रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म के साथ अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
बिजली और राज्य कर विभाग में भी बदलाव
संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर पद से हटाकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, वहीं परीक्षित खटाना, जो पहले आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी थे, उन्हें अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया है।
तीन जिलों के CDO बदले
योगी सरकार ने तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली है।
- राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ बनाया गया है।
- ओजस्वी राज को मुख्य विकास अधिकारी बलिया पद से हटाकर नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नियुक्त किया गया है।
- आलोक कुमार को नया मुख्य विकास अधिकारी, बलिया बनाया गया है।
- अजय कुमार गौतम को मुख्य विकास अधिकारी इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम भेजा गया है।
- संजय कुमार सिंह को एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी, इटावा की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
प्रतीक्षारत चल रहे मणिकंदन ए. को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद बनाया गया है, वहीं डॉ. वंदना वर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक, राज्य चीनी निगम के साथ सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
UP IAS Transfer List: प्रशासनिक बदलाव पर नजर
योगी सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों के कामकाज पर नजर रहेगी, सरकार का उद्देश्य विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाना और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को गति देना बताया जा रहा है।
योगी सरकार ने बदले 20 IAS अफसर, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी






