Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » Forensic Technology से और मजबूत होंगे यूपी के कारागार, कारागार प्रशासन और फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के बीच हुआ एमओयू
    Lucknow Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    Forensic Technology से और मजबूत होंगे यूपी के कारागार, कारागार प्रशासन और फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के बीच हुआ एमओयू

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    UP Prisons to Get Forensic Boost as Jail Department Signs MoU with State Forensic Institute.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्याय व्यवस्था को वैज्ञानिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश की न्याय व्यवस्था को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और साक्ष्य आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान (यूपीएसएफएस), लखनऊ के बीच शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान और क्षमता निर्माण को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

    कारागार प्रशासन में बढ़ेगा फॉरेंसिक तकनीक का उपयोग

    एमओयू पर महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पी.सी. मीना और उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. जी.के. गोस्वामी ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत कारागार प्रशासन में आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और आधुनिक बनेगी।

    संयुक्त प्रशिक्षण और शोध कार्यक्रम होंगे संचालित

    समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान, इंटर्नशिप, पाठ्यक्रम विकास और शोध परियोजनाएं संचालित करेंगे। इससे कारागार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की वैज्ञानिक समझ, तकनीकी दक्षता और पेशेवर क्षमता में वृद्धि होगी।

    वैज्ञानिक साक्ष्य से मजबूत होगी न्याय प्रक्रिया

    फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. जी.के. गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में फॉरेंसिक क्षमताओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य आज न्याय व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बन चुके हैं, जो निर्दोषों को न्याय दिलाने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    कारागार प्रशासन में आएगी नई कार्यसंस्कृति

    डीजी कारागार पी.सी. मीना ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से कारागार प्रशासन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान आधारित निर्णय प्रक्रिया और आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सहयोग से कारागार अधिकारियों का कौशल विकास, नवाचार और क्षमता निर्माण मजबूत होगा, जिससे प्रदेश की न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आधुनिक बनेगी।

    Forensic Science Institute Forensic Technology GK Goswami Justice System MoU Signed PC Meena Prison Administration Scientific Investigation UP Forensic Science UP Jail Department UP Jail News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Prisons yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleSamajwadi Party के कद्दावर नेता और पांच बार के विधायक Alambadi Azmi का निधन
    Next Article NEET पेपर लीक विवाद: छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड! सलमान खान समेत कई सितारों के बयानों की चर्चा तेज
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.