Home Uncategorized बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग से पहले नीतीश कुमार की भावुक अपील, बोले- ’20...

बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग से पहले नीतीश कुमार की भावुक अपील, बोले- ’20 साल के सुशासन पर दें वोट’

44
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले एनडीए ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, इसी कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर के मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

’20 साल के विकास को आगे बढ़ाने के लिए करें मतदान’

अपने वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि बांकीपुर की जनता के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से पिछले दो दशकों में बिहार में सुशासन और विकास को मजबूती मिली है, उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है, उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना समर्थन दें और मतदान के दिन कमल के निशान पर बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

बीजेपी का मजबूत गढ़ है बांकीपुर

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है, इस सीट का प्रतिनिधित्व पांच बार विधायक रहे नितिन नवीन करते रहे हैं, उनके राज्यसभा जाने और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह सीट खाली हुई, जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है, इस बार भाजपा ने युवा नेता नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है और एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है।

प्रशांत किशोर दे रहे हैं कड़ी चुनौती

बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए के सामने सबसे बड़ी चुनौती जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ओर से मानी जा रही है, जन सुराज इस चुनाव को अपनी राजनीतिक ताकत साबित करने का अहम अवसर मान रही है, पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को कोई सीट नहीं मिली थी, ऐसे में बांकीपुर का यह उपचुनाव उसके लिए राजनीतिक जमीन मजबूत करने का महत्वपूर्ण मौका माना जा रहा है।

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को नतीजे

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे, इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि एक ओर एनडीए अपने पारंपरिक गढ़ को बचाने की कोशिश में है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष और जन सुराज राजनीतिक समीकरण बदलने की तैयारी में हैं।

अब सबकी नजरें मतदान और मतगणना पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि बांकीपुर की जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here