Home Crime प्रधान पुत्र और कारोबारी संजय सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

प्रधान पुत्र और कारोबारी संजय सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी फरार

42
0

झांसी। झांसी में प्रधान पुत्र और जमीन कारोबारी संजय सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात पुलिस और हत्या के मुख्य आरोपी हुसैन उर्फ खड्डा के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित ‘द मेड किचन’ रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन करने पहुंचे प्रधान पुत्र एवं जमीन कारोबारी संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस की देर रात हुई कार्रवाई के दौरान हुसैन उर्फ खड्डा से मुठभेड़ हुई। इस दौरान वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी जितेंद्र मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here