Home Breaking News बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से मिली राहत तो बेटों ने पोस्ट...

बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से मिली राहत तो बेटों ने पोस्ट कर लिखा ‘साज़िश हुई नाकाम, सत्य की हुई जीत’

31
0

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन शोषण के आरोपों से जुड़े मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मामले में उन्हें बरी कर दिया है। फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने अब तक जो कहा था, वह सच साबित हुआ है। अदालत के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह के गोंडा स्थित आवास पर समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने आतिशबाजी कर कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर की।

बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के बाद उनके दोनों बेटों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी। बड़े बेटे विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “साज़िश हुई नाकाम, सत्य की हुई जीत। आदरणीय श्री बृजभूषण शरण सिंह  पिताजी बाइज्जत बरी हुए।”  प्रतीक भूषण की पोस्ट में बृजभूषण शरण सिंह की तस्वीर के साथ “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” लिखा हुआ था।

वहीं, कैसरगंज से सांसद और बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने भी पोस्ट में लिखा है कि “साज़िश हुई नाकाम, सत्य की हुई जीत। पिताजी आदरणीय श्री बृजभूषण शरण सिंह जी बाइज्जत बरी हुए। सत्यमेव जयते!”

अदालत के फैसले के बाद गोंडा स्थित बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। समर्थकों ने आतिशबाजी और नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। लंबे समय से चल रहे इस मामले में अदालत के फैसले को बृजभूषण शरण सिंह के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला देशभर में चर्चा में आया था। मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही थी। जहाँ आज कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को तमाम आरोपों से बरी कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here