Home Uttarakhand news हरिद्वार में कांवड़ियों का खास सम्मान, CM धामी ने पखारे शिवभक्तों के...

हरिद्वार में कांवड़ियों का खास सम्मान, CM धामी ने पखारे शिवभक्तों के पैर

1
0

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। डीएम और एसएसपी समेत भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवभक्त कांवड़ियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के पांव पखारकर उनका स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और श्रद्धा का पर्व है। सरकार का प्रयास है कि देशभर से हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ियों को यात्रा के दौरान बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह खेड़ा, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा समेत कई विधायक, भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।मुख्यमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष निगरानी रखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here