पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण के मामले में न्यायालय से बरी होने के बाद बुधवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने लाडली निकुंज आनंदम धाम आश्रम में अपने गुरु रितेश्वर महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु के साथ श्रीजी का पूजन किया और रुद्राभिषेक भी किया।
दिल्ली से वृंदावन तक की यात्रा के दौरान बृजभूषण शरण सिंह के साथ दर्जनों वाहनों का काफिला रहा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी और समर्थकों की भागीदारी के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी किया।
यात्रा का वीडियो बृजभूषण शरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “नई दिल्ली से वृंदावन की यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत एवं उत्साह ने अभिभूत कर दिया।”






