Home Crime अमेठी हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार,मृतक की...

अमेठी हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार,मृतक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

32
0

अमेठी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के मानसिंह पुरवा में हुए युवक की हत्या के मामले में घटना के 36 घंटे बाद भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इस बीच मृतक की पत्नी दिल्ली से अपने गांव पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मृतक की पत्नी ने प्रशासन से मांग की कि हत्या के सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनके भाई को धमकी दे चुके थे। उनका कहना है कि यदि वह घटना के समय घर पर मौजूद होतीं तो उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी।

महिला ने अपने परिवार के कुछ लोगों, जिनमें चाचा और अन्य परिजन शामिल हैं, पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि परिवार उनकी मर्जी से हुई शादी से नाराज था और इसी रंजिश के चलते यह घटना हुई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here