Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » यूपी में छात्रों-युवाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी, लखनऊ में ‘जस्टिस मोर्चा’ का ऐलान; 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा
    Uttar Pradesh

    यूपी में छात्रों-युवाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी, लखनऊ में ‘जस्टिस मोर्चा’ का ऐलान; 20 अगस्त से निकलेगी साइकिल यात्रा

    Rashmi SinghBy Rashmi SinghAugust 10, 2026Updated:August 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र-युवाओं को एक साझा मंच पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को राजधानी लखनऊ में ‘जस्टिस मोर्चा’ की आधिकारिक घोषणा की गई। मोर्चे से जुड़े युवाओं का कहना है कि प्रदेश के छात्रों और बेरोजगार युवाओं से जुड़े करीब 10 प्रमुख मुद्दों को केंद्र में रखकर आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।

    मोर्चे के पदाधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर समझना और उन्हें व्यापक स्तर पर उठाना है। इसके लिए कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    12 अगस्त से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान

    जस्टिस मोर्चा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान अलग-अलग जिलों में छात्रों, युवाओं, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया जाएगा।

    मोर्चे से जुड़े लोगों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया, भर्ती में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य से जुड़े कई सवालों को अभियान के केंद्र में रखा जाएगा।

    इस जनसंपर्क अभियान के जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी कि अलग-अलग क्षेत्रों में छात्रों और युवाओं के सामने किस तरह की समस्याएं हैं और उन्हें लेकर उनकी प्रमुख मांगें क्या हैं।

    20 अगस्त से गोरखपुर से निकलेगी साइकिल यात्रा

    अभियान का अगला बड़ा चरण 20 अगस्त से शुरू होगा। जस्टिस मोर्चा के मुताबिक, गोरखपुर के चौरी चौरा से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए 2 अक्टूबर को लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान युवाओं और छात्रों के साथ संवाद किया जाएगा और उनके मुद्दों को अभियान से जोड़ा जाएगा।मोर्चे का दावा है कि साइकिल यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि इसके जरिए जमीनी स्तर पर छात्रों और युवाओं की समस्याओं को समझने और उन्हें एक साझा मंच देने का प्रयास किया जाएगा।

    कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में होगा संवाद

    जस्टिस मोर्चा के अभियान के दौरान कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षकों और अभिभावकों से भी बातचीत की जाएगी।मोर्चे से जुड़े लोगों का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को केवल परीक्षा या नौकरी तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं के लिए नए अवसर भी इस बहस का हिस्सा हैं।

    ‘किसी राजनीतिक दल से प्रभावित नहीं’

    जस्टिस मोर्चा ने खुद को किसी राजनीतिक दल से प्रभावित मंच नहीं बताया है। मोर्चे से जुड़े लोगों का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्र और युवा हित से जुड़े मुद्दों को उठाना है।उनका दावा है कि किसी भी राज्य में, किसी भी सरकार के कार्यकाल के दौरान यदि छात्रों और युवाओं से जुड़े गंभीर सवाल सामने आते हैं, तो मोर्चा उनके पक्ष में आवाज उठाएगा। इसके लिए झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों में सामने आए छात्र आंदोलनों का भी उदाहरण दिया गया।मोर्चे का कहना है कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा से जुड़े छात्र और छात्र नेता भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं, बशर्ते उनका उद्देश्य छात्र हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना हो।

    सामने रखे जाएंगे 10 प्रमुख मुद्दे

    जस्टिस मोर्चा आने वाले दिनों में छात्रों और युवाओं से जुड़े करीब 10 प्रमुख मुद्दों को सार्वजनिक करने की तैयारी में है। इन मुद्दों पर प्रदेशभर में संवाद और जनसमर्थन जुटाने का अभियान चलाया जाएगा।मोर्चे से जुड़े सदस्यों का कहना है कि छात्रों की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवाल सीधे प्रदेश के युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं।अब देखना होगा कि 12 अगस्त से शुरू होने वाला जनसंपर्क अभियान किस तरह आगे बढ़ता है और 20 अगस्त से चौरी चौरा से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा को प्रदेश के छात्रों और युवाओं का कितना समर्थन मिलता है।

    फिलहाल, ‘जस्टिस मोर्चा’ की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश में छात्र-युवा मुद्दों को लेकर एक नए मंच की शुरुआत जरूर हो गई है।

    Competitive Exams UP Government Jobs UP Justice Morcha Justice Morcha UP Lucknow news Student Issues Uttar Pradesh Student Movement UP UP Education News UP Employment News UP Youth Protest UPPSC UPSSSC Uttar Pradesh Student Protest Youth Issues UP
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleUP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; काशी में नौका संचालन पर रोक
    Next Article बृजभूषण के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बड़ा बयान, कहा- ‘ये उनका अंदरूनी मामला’
    Rashmi Singh
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram
    • LinkedIn

    रश्मि सिंह एक अनुभवी पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, न्यूज़ रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है और अपने पत्रकारिता करियर में कई बड़े मीडिया संस्थानों और न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया है।राजनीति, जनसरोकार, उत्तर प्रदेश की सियासत और समसामयिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है। खबरों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर में रश्मि सिंह का प्रयास है कि पाठकों तक तेज, विश्वसनीय और आसान भाषा में तथ्य आधारित खबरें पहुंचें।

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.