Home Breaking News संसद में दूध का मुद्दा गरमाया! डिंपल यादव बोलीं- ‘CM अब करें...

संसद में दूध का मुद्दा गरमाया! डिंपल यादव बोलीं- ‘CM अब करें दूध का दूध, पानी का पानी’

9
0

संसद में दूध लेकर पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव, बोलीं- ‘CM योगी अब करें दूध का दूध, पानी का पानी’

राम मंदिर चंदा और दान से जुड़े आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सरकार पर निशाना साधा है, सपा सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए इस मामले पर चर्चा और सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की इस दौरान सपा सांसद डिंपल यादव दूध लेकर संसद परिसर पहुंचीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होना चाहिए।

डिंपल यादव ने राम मंदिर से जुड़े चंदे और दान को लेकर सरकार से जवाब मांगाम, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कहा था कि वह ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करेंगे, ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि कथित अनियमितताओं को लेकर अब तक क्या कार्रवाई हुई है।

‘दान और चंदे का पैसा कहां जा रहा था?’

डिंपल यादव ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जमीन खरीद को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं, उन्होंने कथित तौर पर दान और चंदे में गड़बड़ी, पादुका और सोने की ईंटों से जुड़े आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को सदन के भीतर इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए सपा सांसद ने कहा, “ये दूध सीएम योगी के लिए है, क्योंकि उन्होंने कहा था कि दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे।”

उन्होंने सवाल उठाया कि दान पात्र में आने वाले पैसे का हिसाब क्या है और वह पैसा कहां जा रहा था। डिंपल यादव ने इसके साथ ही FCRA बिल को लेकर भी सरकार से सवाल किए।

FCRA बिल को लेकर भी सपा का विरोध

डिंपल यादव ने FCRA बिल को लेकर आरोप लगाया कि यह लोगों और संगठनों पर दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है, उन्होंने सरकार से RSS के रजिस्ट्रेशन और उसके फंडिंग स्रोतों को लेकर भी सवाल पूछा हालांकि, ये सभी दावे और आरोप सपा नेताओं की ओर से लगाए गए हैं। सरकार या संबंधित पक्ष का पक्ष इस मामले में अलग हो सकता है।

धर्मेंद्र यादव बोले- ‘सरकार चर्चा से बच रही है’

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि सरकार राम मंदिर चंदे से जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने से बच रही है, उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले दिन से इस विषय पर एक-दो दिन की चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक चर्चा नहीं कराई गई, धर्मेंद्र यादव ने FCRA बिल का भी विरोध किया, उन्होंने कहा कि अगर बिल अपने मौजूदा स्वरूप में आता है तो समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी।

अफजाल अंसारी ने भी उठाया छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा

वहीं, सपा सांसद अफजाल अंसारी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया, उन्होंने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग की अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है, उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को सदन में आकर इस मामले पर अपना पक्ष रखना चाहिए।

संसद परिसर में विरोध, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

सपा सांसदों का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब संसद में FCRA बिल समेत कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी है, राम मंदिर चंदे से जुड़े आरोपों पर सपा लगातार सरकार को घेर रही है और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग कर रही है, अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों और विपक्ष की मांगों पर क्या जवाब देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here