Home Bihar विश्व आदिवासी दिवस पर पप्पू यादव का देसी अंदाज, धनुष-तीर चलाया और...

विश्व आदिवासी दिवस पर पप्पू यादव का देसी अंदाज, धनुष-तीर चलाया और आदिवासी गीतों पर जमकर थिरके

15
0

बिहार के पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शनिवार को आदिवासी समुदाय की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक नृत्य, तीरंदाजी प्रदर्शन और भव्य जुलूस ने पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान सांसद पप्पू यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ समय बिताया, पारंपरिक तीरंदाजी में हाथ आजमाया और बाद में पारंपरिक गीतों पर उनके साथ नृत्य भी किया।

राजेंद्र बाल उद्यान से निकला भव्य जुलूस

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समुदाय की ओर से राजेंद्र बाल उद्यान से शहर में जुलूस निकाला गया, इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी पुरुष, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की जुलूस के दौरान पूरे रास्ते उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

पप्पू यादव ने चलाया धनुष-तीर

कार्यक्रम में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे। उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इस दौरान पप्पू यादव ने पारंपरिक तीरंदाजी में भी हाथ आजमाया। सांसद धनुष-तीर चलाते हुए नजर आए। उनके तीरंदाजी करने का अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।

पारंपरिक गीतों पर थिरके सांसद

तीरंदाजी के बाद कार्यक्रम का माहौल उस वक्त और खास हो गया, जब आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक गीतों पर नृत्य करने लगे, पप्पू यादव भी खुद को रोक नहीं पाए और लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर पारंपरिक नृत्य में शामिल हो गए, सांसद काफी देर तक गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर चर्चा में वीडियो

विश्व आदिवासी दिवस के इस कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और कला को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जुलूस ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया वहीं, पप्पू यादव के धनुष-तीर चलाने और आदिवासी समुदाय के साथ पारंपरिक नृत्य करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

कुल मिलाकर पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन संस्कृति, परंपरा और उत्सव के रंग में नजर आया, जिसमें सांसद पप्पू यादव का देसी अंदाज लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here