Home Bihar झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन,...

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, बोले- ‘लाठी के बल पर युवाओं को नहीं डरा सकते’

3
0

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, बोले- ‘लाठी के बल पर युवाओं को नहीं डरा सकते’

झारखंड में छात्रों के आंदोलन और पुलिस लाठीचार्ज को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान लाठी के बल पर नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर, पटना और झारखंड समेत कई जगहों पर छात्रों के आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई हुई है, प्रशांत किशोर ने कहा कि जब युवा पेपर लीक, खराब शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से परेशान होंगे तो वे सड़कों पर उतरेंगे ही।

‘लाठी चलाने से छात्रों का आंदोलन दबने वाला नहीं’

प्रशांत किशोर ने कहा कि पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बेरोजगारी से परेशान युवा अपनी आवाज उठाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि जिन नेताओं और सरकारों पर इन समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी है, वे युवाओं के गुस्से से बचने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कहा, “लाठी चलवाने से यह दबने वाला नहीं है, यह मामला रुकने वाला नहीं है यह आग नीचे फैलेगी और फैल रही है”, प्रशांत किशोर के मुताबिक, युवाओं के सामने रोजगार और शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याएं हैं, जिनका राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय समाधान किया जाना चाहिए।

‘बच्चों को डरा नहीं सकते’

प्रशांत किशोर ने कहा कि युवाओं और छात्रों को पुलिस की लाठी के बल पर डराया नहीं जा सकता, उन्होंने सरकारों से रोजगार और शिक्षा से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की मांग की उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भी पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं तो जिस सरकार के कार्यकाल में ऐसी घटनाएं होंगी, उसे राजनीतिक और जन विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read – प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की तैयारी

विधायक बनने के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर

बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर मंगलवार, 11 अगस्त को पहली बार जनता के बीच पहुंचे, शहीद दिवस के अवसर पर उन्होंने शहीद राम गोविंद सिंह गर्ल्स हाई स्कूल का दौरा किया और शहीद राम गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए झारखंड में छात्रों के आंदोलन और लाठीचार्ज पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

बांकीपुर में शुरू की ‘आभार यात्रा’

उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर ने मंगलवार से बांकीपुर में ‘आभार यात्रा’ की शुरुआत की। इस दौरान वह क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका आभार जता रहे हैं, मंगलवार को उनके बांकीपुर के तीन वार्डों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच उनकी यह पहली बड़ी सार्वजनिक यात्रा है, प्रशांत किशोर के झारखंड छात्र आंदोलन पर दिए बयान के बाद बिहार और झारखंड की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here