Home Uttar Pradesh अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम योगी का संदेश “विकसित भारत’ के मजबूत...

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम योगी का संदेश “विकसित भारत’ के मजबूत आधार स्तंभ हैं युवा”

33
0

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देश के युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव बताया।

सीएम योगी ने अपनी पोस्ट की शुरुआत भगवद्गीता के श्लोक—“श्रेयान् स्वधर्मो विगुणः परधर्मात् स्वनुष्ठितात्। स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः॥”—से की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, उत्साह और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण युवा साथी विकसित भारत के सुदृढ़ आधार स्तंभ हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता के नए आयाम स्थापित करें। उन्होंने युवाओं से जहां भी रहने का अवसर मिले, वहां कौशल, संस्कार और सेवा-भाव के मूल मंत्र को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री का यह संदेश युवाओं को आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here