Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » चुनावी साल में Gen-Z को साधने की तैयारी, स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचेगी बीजेपी की युवा टोली, सरकार और संगठन का GEN _ Z मतदाता पर फोकस
    Uncategorized

    चुनावी साल में Gen-Z को साधने की तैयारी, स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचेगी बीजेपी की युवा टोली, सरकार और संगठन का GEN _ Z मतदाता पर फोकस

    abhishek sharmaBy abhishek sharmaAugust 13, 2026Updated:August 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चुनावी साल में युवाओं और खासकर Gen-Z के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर संवाद बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी की योजना स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचकर युवाओं से सीधे संवाद करने की है। इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और जिला स्तर की टीमों की भूमिका अहम होगी।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा और भाजयुमो के नए संगठन के गठन के बाद इस अभियान को शुरू किया जा सकता है। इसके तहत विधानसभा स्तर पर करीब 10-10 युवाओं की टीमें तैयार करने की योजना है। ये टीमें स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं के बीच पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सरकार को लेकर उनकी राय जानेंगी।

    युवाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देगी युवा टोली

    युवा टोली के सदस्य युवाओं से सीधा संवाद करने के साथ ही सरकार की ओर से युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं, रोजगार कार्यक्रमों, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। पार्टी का फोकस युवाओं के साथ संवाद को एकतरफा प्रचार के बजाय बातचीत और फीडबैक का माध्यम बनाने पर है।

    सोशल मीडिया पर भी विपक्ष को जवाब देने की तैयारी

    भाजपा की रणनीति में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी अहम हिस्सा होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, युवा मोर्चा की टीमों को सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रचार का तथ्यों के आधार पर जवाब देने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

    पार्टी का मानना है कि Gen-Z का बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है। ऐसे में पारंपरिक राजनीतिक संवाद के बजाय युवाओं के सवालों का सीधे जवाब देना और उनके साथ संवाद कायम करना जरूरी है।

    जंतर-मंतर के Gen-Z आंदोलन के बाद बढ़ा फोकस

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद भाजपा ने युवा वर्ग के बीच संवाद को लेकर अपनी रणनीति पर और जोर दिया है। पार्टी अब युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के जरिए नई पीढ़ी तक सीधे पहुंच बनाने की तैयारी में है।

    भाजपा की कोशिश है कि युवाओं के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ उनकी नाराजगी, सवालों और अपेक्षाओं को भी समझा जाए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का यह अभियान युवा वोटरों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleआलू किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है योगी सरकार, भंडारण शुल्क में ₹1 प्रति किलोग्राम की डीबीटी छूट के लिए ₹1,000 करोड़ का बजट प्राविधान
    Next Article लखनऊ में नकली दवाओं के नेटवर्क पर एफएसडीए का शिकंजा, चार के खिलाफ FIR
    abhishek sharma

    Related Posts

    योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिली खाकी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

    November 6, 2026

    जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ितों को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी: सीएम योगी

    November 5, 2026

    दीपोत्सव सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक, जाति नहीं सहभागिता से बनती है समाज की पहचान: सीएम योगी

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.