Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » यूपी में 15 अगस्त को बनेगी ‘वंदे मातरम् वाटिका’, 75 जिलों में लगाए जाएंगे 150-150 पौधे
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    यूपी में 15 अगस्त को बनेगी ‘वंदे मातरम् वाटिका’, 75 जिलों में लगाए जाएंगे 150-150 पौधे

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 13 अगस्त। योगी सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ‘वंदे मातरम् वाटिका’ स्थापित करने जा रही है। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन विभाग की ओर से यह विशेष पहल की जा रही है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक जिले में चयनित स्थल पर 150 पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भावी पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सामुदायिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।

    वन विभाग के अनुसार प्रत्येक जनपद में स्थानीय जलवायु और परिस्थितियों के अनुरूप छायादार, फलदार तथा पर्यावरण के लिए उपयोगी प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय की जाएगी, ताकि ये वाटिकाएं भविष्य में स्थायी हरित धरोहर के रूप में विकसित हो सकें।

    लखनऊ के कुकरैल पिकनिक स्पॉट में भी स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम् वाटिका’ का विस्तार किया जाएगा। अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय के अनुसार यहां बनाए गए अशोक चक्र की 24 तीलियों के बाहरी क्षेत्र में अशोक के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर फेंसिंग की जाएगी। इस अवसर पर भारतीय वन सेवा के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से पौधरोपण कराया जाएगा।

    अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) दीपक कुमार ने बताया कि ‘वंदे मातरम् वाटिका’ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन, वंदे मातरम् फाउंडेशन एवं ट्रस्ट, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार, एनसीसी, एनएसएस, युवक एवं महिला मंगल दल, भारतीय वन सेवा के वर्तमान व पूर्व अधिकारी तथा विभिन्न सरकारी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    15 अगस्त को लगाए जाने वाले ये 150 पौधे राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रकृति को समर्पित एक विशेष श्रद्धांजलि होंगे। सरकार की इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी को एक साथ जोड़ते हुए प्रदेश में हरित और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी स्थायी धरोहर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    15 August Ashok Chakra Ashoka Tree Ek Ped Maa Ke Naam Environment Conservation Environmental Protection Green India Independence Day 2026 Kukrail lucknow Nationalism Plantation Drive Tree Plantation UP FOREST DEPARTMENT up news uttar pradesh Uttar Pradesh News Vande Mataram Vande Mataram Vatika Yogi Government
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleतुलसी जन्म जयंती महोत्सव के द्वितीय दिवस राजापुर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हजारों साधु-संतों ने किया नवाह्न पारायण
    Next Article गोमती को निर्मल बनाने के लिए योगी सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, 45 नालों का होगा सीवेज प्रबंधन
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.