Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » महराजगंज में नशे के कारोबार पर बड़ा शिकंजा, 4350 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    Crime

    महराजगंज में नशे के कारोबार पर बड़ा शिकंजा, 4350 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। श्यामदेउरवा थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के 4,350 इंजेक्शन, एक पिकअप वाहन और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी संगठित गिरोह के जरिए इन दवाओं को नेपाल पहुंचाने की तैयारी में थे।

    महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में श्यामदेउरवा थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि गोरखपुर के पिपराइच के रास्ते एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं नेपाल भेजी जा रही हैं।

    सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर कागज के गत्तों में छिपाकर रखे गए प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

    पुलिस के अनुसार बरामद नशीली दवाओं में Cerejack Diazepam Injection के 2,000 एम्पुल और Buprenorphine Injection के 2,350 एम्पुल शामिल हैं। कुल 4,350 एम्पुल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर हुसैन, गोविंद प्रसाद और सचिन के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह के जरिए भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने की जानकारी दी है।

    अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मुताबिक इन दवाओं की सप्लाई बिहार के टिंकवल उर्फ पिकन नामक व्यक्ति के जरिए की जाती थी। पुलिस के अनुसार व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से दवाओं के ऑर्डर लिए जाते थे और इसके बाद सप्लाई की जाती थी। श्यामदेउरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के साथ-साथ नशीली दवाओं की सप्लाई चेन का भी पता लगाया जा रहा है।

    Buprenorphine crime news Diazepam Drug Smuggling Drug Trafficking India Nepal Border Maharajganj Narcotic Drugs NDPS Act Nepal Border Shyamdeurwa Police SOG UP Crime Uttar Pradesh Police
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleचमोली टनल हादसा को लेकर सीएम धामी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
    Next Article ₹30 हजार की मदद, फ्री स्कूटी और महिलाओं के लिए योजनाओं का पैकेज! 2027 से पहले योगी सरकार का बड़ा फोकस
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    Gorakhpur News: 41 साल की मेहनत पर आग का कहर, 95 लाख का सामान जलकर राख; चार बेटियों के पिता विजय मौर्य की आंखों से छलके आंसू

    November 12, 2026

    योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से युवाओं को मिली खाकी, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

    November 6, 2026

    Bijnor News: बिजनौर कलेक्ट्रेट में DM और अधिवक्ता के बीच तीखी बहस, वकीलों ने किया हंगामा; वार्ता के बाद मामला शांत

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.