देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज का दिन कई महत्वपूर्ण शासकीय बैठकों और कार्यक्रमों के नाम रहेगा। मुख्यमंत्री खटीमा और देहरादून में शासकीय कार्यों के साथ औद्योगिक कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा शाम को ‘सत्ता सम्मेलन उत्तराखण्ड कॉन्क्लेव’ में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री धामी सुबह 9:45 बजे लोहियाहेड कैंप कार्यालय, खटीमा पहुंचकर शासकीय कार्य करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शासकीय कार्यों और आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दोपहर 3 बजे औद्योगिक कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति को लेकर अहम समीक्षा बैठक होगी। मुख्यमंत्री भारत सरकार के वित्त मंत्री की अध्यक्षता में गठित एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान उत्तराखंड में औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति, उनके क्रियान्वयन और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
शाम 6 बजे मुख्यमंत्री धामी देहरादून के होटल ताज मसूरी फुटहिल्स में आयोजित ‘सत्ता सम्मेलन उत्तराखण्ड कॉन्क्लेव’ में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य के विकास, निवेश और सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं को लेकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
कार्यक्रम के बाद शाम 7 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्य करेंगे।
औद्योगिक विकास, निवेश परियोजनाओं की समीक्षा और नीतिगत मुद्दों पर संवाद को लेकर मुख्यमंत्री धामी का आज का कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है।