बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए हैं। नई टीम में उत्तर प्रदेश के भी 8 नेताओं को जगह मिली है। अगले साल की शुरुआत में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रदेश के नेताओं को मिली जिम्मेदारी को अहम माना जा रहा है।
उपाध्यक्ष कौन-कौन बने?
वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय महामंत्री कौन बने?
विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रीय मंत्री कौन बने?
कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री और संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

मोर्चों की जिम्मेदारी भी तय
हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा और कुवंर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।