बाराबंकी। अधिवक्ता श्रवण सिंह को जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) नियुक्त किए जाने पर अधिवक्ता समाज और जिले के गणमान्य नागरिकों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर होटल रायाल रियलाइट में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अधिवक्ता वीरेंद्र विक्रम सिंह ने प्रमुख रूप से उपस्थित होकर अधिवक्ता श्रवण सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि श्रवण सिंह अपनी विधिक दक्षता और अनुभव के माध्यम से शासन एवं आमजन के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने श्रवण सिंह को पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
अधिवक्ता साथियों ने कहा कि जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) जैसे महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति अधिवक्ता समाज के लिए गौरव की बात है।वक्ताओं ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में शासन और आमजन के हितों के बीच प्रभावी कानूनी समन्वय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में उन्हें विश्वास है कि श्रवण सिंह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।

इस अवसर पर अधिवक्ता महताब सिद्दीकी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सहनवाज, मनीष सिंह, मोहसिन मतीन, रिंकू विश्वकर्मा, अंकुश मिश्रा, सचिन सिंह, मोती तिवारी, सुधांशु उपाध्याय, अतीक राइन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। समाजसेवी जमनेश कनौजिया ने भी श्रवण सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि श्रवण सिंह की नियुक्ति से जिले के अधिवक्ता समाज में उत्साह है। सभी ने उम्मीद जताई कि वह राजस्व एवं न्यायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाते हुए शासन और आमजन के हितों की पैरवी करेंगे।अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने अधिवक्ता श्रवण सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
