Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक: सीएम योगी
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक: सीएम योगी

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी वीडियो साझा कर उत्तर प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ही ज्ञान, साधना, संस्कार और शिक्षा की पावन भूमि रहा है। काशी ने पूरी दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया, तो सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपने प्रथम उपदेश के जरिए मानवता को नई दिशा दी। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज भी भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण केंद्र रहे हैं।

    सीएम योगी ने शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ऐतिहासिक ज्ञान परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत का प्रथम वाचन किया था, जबकि नैमिषारण्य 88 हजार ऋषियों की साधना और ज्ञान परंपरा का केंद्र रहा है। इसी धरती से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की समृद्ध परंपराओं का विकास हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक इसी गौरवशाली विरासत को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने में उनके समर्पण और योगदान का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

    Ayodhya cmyogi Education IndianKnowledgeTradition Innovation ModernEducation Naimisharanya Sarnath TeacherDay Teachers TeachersDay2026 UTTARPRADESH VARANASI yogiadityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleउत्कृष्ट योगदान देने वाले 81 शिक्षकों को आज सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी
    Next Article बाढ़ के बीच काशी पहुंचेंगे सीएम योगी, हवाई सर्वे से राहत शिविर तक करेंगे हालात का जायजा
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.