बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म अपनी कहानी और दमदार अभिनय के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।
इस मुलाकात की जानकारी खुद धनंजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ में मुख्य भूमिका में ‘बाबा नीम करौली महाराज जी’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या जी से लखनऊ स्थित आवास पर आत्मीय एवं शिष्टाचार भेंट हुई। धनंजय सिंह ने आगे लिखा, “महाराज जी की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।”
‘हनुमान अंश’ की रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि से जुड़ी फिल्म होने के कारण इसे लेकर दर्शकों के बीच अलग तरह का आकर्षण देखने को मिल रहा है। फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है।वहीं, धनंजय सिंह की ओर से साझा की गई इस मुलाकात की तस्वीर और पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
