मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के छठे स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री संस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण करेंगे।
इस यूनिट के शुरू होने से मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।समारोह में मुख्यमंत्री 194 टेक्निकल संवर्ग के कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे। इन नियुक्तियों से संस्थान की मानव संसाधन क्षमता मजबूत होगी और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गति मिलेगी।
इसी वर्ष संस्थान में 650 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी, जबकि पिछले वर्ष 150 नए फैकल्टी सदस्यों को संस्थान से जोड़ा गया था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली के ऊंचाहार में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय हैं।
