उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है, सरकार ने 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है, तबादला सूची में तीन अपर मुख्य सचिव और सात प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं, इस प्रशासनिक फेरबदल में स्वास्थ्य, ऊर्जा, उच्च शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, श्रम और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वी. हेकाली झिमोमी को
अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी से हटाकर अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा बनाया गया है, वहीं वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, इससे पहले वह वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव थीं, उनकी जगह महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
Also Read – जमुई में युवक-युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
अमृत अभिजात को परिवहन का अतिरिक्त प्रभार
अमृत अभिजात के पास अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य का मौजूदा प्रभार बना रहेगा, इसके साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव, परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, अब पर्यटन और संस्कृति के साथ परिवहन विभाग की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी।
ऊर्जा विभाग में बड़ा बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल में ऊर्जा विभाग भी प्रमुख रूप से प्रभावित हुआ है। रणवीर प्रसाद को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, इसके साथ उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, वहीं डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है।
अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद विभाग
Also Read – सपा सांसद पप्पू निषाद के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR, मारपीट और धमकी के आरोप; सांसद ने शिकायत को बताया फर्जी
प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार को अब प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद बनाया गया है, उन्हें प्रमुख सचिव, उपभोक्ता मामले और आयुक्त, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी भी दी गई है, वहीं कृषि विभाग से जुड़े दायित्व संभाल रहे रविंद्र को प्रमुख सचिव, पंचायती राज बनाया गया है।
डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि से जुड़े कई विभाग
डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव, कृषि के साथ प्रमुख सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा प्रमुख सचिव, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी दी गई है, इस बदलाव के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व एक साथ उनके पास रहेगा।
अमित गुप्ता को प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार
अमित गुप्ता के पास प्रमुख सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन का मौजूदा प्रभार बना रहेगा। इसके साथ उन्हें प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
एक नजर में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

कई महत्वपूर्ण विभागों में बदली कमान
योगी सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों में शीर्ष स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं, खास तौर पर ऊर्जा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और कृषि जैसे विभागों में हुए बदलाव पर नजर रहेगी।
