Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, दुनिया देखेगी यूपी के युवाओं का हुनर
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से, दुनिया देखेगी यूपी के युवाओं का हुनर

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू हो रहा है। इस बार ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के युवाओं के कौशल और प्रतिभा को खास मंच मिलेगा। पहली बार उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में ‘स्किल मंच’ की शुरुआत की जा रही है, जहां शिक्षाविद, कौशल विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और सॉफ्ट स्किल कम्युनिकेटर युवाओं से संवाद करेंगे।

    25 से 29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो में कौशल विकास मिशन का पवेलियन हॉल नंबर-7, ग्राउंड फ्लोर पर स्थापित किया गया है। करीब 360 वर्ग मीटर में तैयार इस पवेलियन में 16 कौशल स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक और उभरते कौशलों के लाइव डेमो होंगे। खास बात यह है कि आगंतुक सिर्फ हुनर को देख ही नहीं सकेंगे, बल्कि कई गतिविधियों में खुद हिस्सा लेकर उसे अनुभव भी कर सकेंगे।‘स्किल मंच’ के जरिए युवाओं को कौशल विकास, करियर निर्माण और रोजगार की बदलती संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के साथ B2B संवाद के जरिए कौशल क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

    कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ चुके युवा उद्यमी भी पवेलियन का हिस्सा होंगे और अपनी सफलता की कहानियों के जरिए बताएंगे कि कौशल प्रशिक्षण किस तरह रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों का आधार बन सकता है।ट्रेड शो के दौरान व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इसके जरिए युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, प्रोफेशनल्स और इनोवेटर्स को नए समाधान और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। मिशन निदेशक पुलकित खरे के मुताबिक, इस बार पवेलियन में कौशल प्रदर्शन के साथ गतिविधियों, लाइव डेमो, संवाद, युवा उद्यमियों की उपलब्धियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को जोड़ा गया है, ताकि यूपी के हुनर को देखने के साथ उसे समझने और अनुभव करने का भी मौका मिले।

    B2B Career Opportunities employment Entrepreneurship Greater Noida India Expo Centre Innovation Challenge Kapil Dev Agarwal Pulkit Khare skill development Skill Development Mission Skill India Skill Manch Skill Pavilion UP International Trade Show UPITS 2026 UPSDM uttar pradesh uttar pradesh government Youth Employment Youth Entrepreneurs Youth Skills
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleफतेहाबाद से BJP विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
    Next Article UPPSC-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.