Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, बोले- घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान
    Uncategorized Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, बोले- घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति, खुशहाली और सुदृढ़ कानून व्यवस्था नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक पहुंचकर उन्होंने उनकी पीड़ा सुनी और भरोसा दिलाया कि किसी को परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उसका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए।रायबरेली से पहुंचे एक बुजुर्ग अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को शरीर पर लगी चोट दिखाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने उन पर हमला किया और रुपये भी छीन लिए। बुजुर्ग की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे मामले की तत्काल जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। इस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी गरीब या कमजोर व्यक्ति की जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। उन्होंने राजस्व से जुड़े मामलों का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

    cm yogi adityanath Janata Darshan Law and Order lucknow Revenue Cases UP GOVERNMENT uttar pradesh Uttar Pradesh Police yogi adityanath Yogi Government
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleप्रशांत किशोर का दिल्ली दौरा, जन सुराज के विस्तार पर क्या बोले PK? 6 महीने की तैयारी का दिया संकेत
    Next Article चंद्रशेखर आजाद का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- ‘उनका PDA बदलता रहता है’
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.