Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » प्रशांत किशोर का दिल्ली दौरा, जन सुराज के विस्तार पर क्या बोले PK? 6 महीने की तैयारी का दिया संकेत
    Bihar Breaking News देश भारत राज्य

    प्रशांत किशोर का दिल्ली दौरा, जन सुराज के विस्तार पर क्या बोले PK? 6 महीने की तैयारी का दिया संकेत

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiSeptember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर रविवार, 27 सितंबर 2026 को दिल्ली में रहे, उनके दिल्ली दौरे और समर्थकों के साथ हुई बैठक के बाद राष्ट्रीय राजधानी में जन सुराज के विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है, हालांकि, प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर पार्टी को दिल्ली में विस्तार करना भी होगा तो इसके लिए जल्दबाजी नहीं की जाएगी और लंबी तैयारी के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

    दिल्ली में विस्तार पर PK ने क्या कहा?

    प्रशांत किशोर ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि दिल्ली में जन सुराज की मौजूदगी को लेकर अभी विचार-विमर्श का दौर चल रहा है, उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में पार्टी को आगे बढ़ना होगा तो इसके लिए कम से कम छह महीने का समय लेकर वहां जुड़े लोगों से बातचीत की जाएगी, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन सुराज की शुरुआत बिहार से हुई है और केवल किसी दूसरी जगह जाकर अलग यूनिट शुरू कर देना पार्टी की सोच नहीं रही है, उनके मुताबिक, दिल्ली में मौजूद जन सुराज समर्थकों और शुभचिंतकों से बातचीत के बाद ही आगे की दिशा तय की जाएगी।

    Also Read – भगत सिंह की जयंती पर सीएम योगी की युवाओं से अपील, बोले- ज्ञान को शक्ति और संकल्प को कर्म से जोड़ें

    दिल्ली में समर्थकों से मिलने पहुंचे थे प्रशांत किशोर

    प्रशांत किशोर ने बताया कि बिहार के बाहर जन सुराज से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या दिल्ली में है। उनके मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले लोग लगातार उनसे मिलने और बातचीत करने के लिए संपर्क कर रहे थे, समर्थकों की ओर से लंबे समय से उनसे दिल्ली आने का आग्रह किया जा रहा था, जिसके बाद वह यहां पहुंचे, उन्होंने कहा कि फिलहाल चर्चा इस बात पर है कि जन सुराज के विचार से जुड़े लोगों की आगे क्या भूमिका होगी और उन्हें किस तरह व्यवस्थित किया जाए।

    दिल्ली में बनाया गया NRB चैप्टर

    प्रशांत किशोर ने बताया कि दिल्ली में जन सुराज से जुड़े लोगों को संगठित करने के लिए NRB यानी नॉन रेजिडेंट बिहारी चैप्टर बनाया गया है, अब पार्टी से जुड़े लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि इस नेटवर्क को किस तरह व्यवस्थित किया जाए और इससे जुड़े लोगों की अपेक्षाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इससे पहले भी रिपोर्टों में सामने आया था कि दिल्ली में जन सुराज के समर्थक पार्टी की औपचारिक मौजूदगी बनाने की मांग कर रहे हैं, पार्टी की ओर से कहा गया था कि दिल्ली में किसी चुनाव में उतरने से पहले वहां की संभावनाओं का आकलन किया जाएगा।

    Also Read – ट्रेड शो में तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिख रही ग्रामीण बदलाव की कहानी

    चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली दौरे के दौरान प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग को लेकर भी अपनी बात रखी, उन्होंने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की जरूरत है, किशोर ने कहा कि चुनाव आयोग की स्थिति पर चर्चा किसी एक मीडिया रिपोर्ट की वजह से शुरू नहीं हुई है, बल्कि वह पिछले कई वर्षों से चुनाव प्रक्रिया और आयोग की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाते रहे हैं, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की जरूरत बताते हुए चुनाव से जुड़े रिकॉर्ड और प्रक्रिया को अधिक सार्वजनिक किए जाने की मांग की, उन्होंने यह भी कहा कि केवल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा और चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार की जरूरत है, उनके मुताबिक, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों में विपक्ष की भूमिका सहित कई मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

    दिल्ली को लेकर अभी फैसला बाकी

    फिलहाल प्रशांत किशोर के बयानों से इतना स्पष्ट है कि दिल्ली में जन सुराज से जुड़े लोगों के साथ संगठनात्मक स्तर पर बातचीत चल रही है, वहीं पार्टी की दिल्ली में औपचारिक राजनीतिक मौजूदगी या चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम फैसला अभी घोषित नहीं किया गया है, प्रशांत किशोर ने भी किसी जल्दबाजी के बजाय लंबी तैयारी और विचार-विमर्श की बात कही है।

    लखनऊ: सीएम योगी 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम
    bihar Bihar Breaking News breaking news Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleलखनऊ: सीएम योगी 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम
    Next Article जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें, बोले- घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.