Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » 24 घंटे में आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की मदद, सीएम योगी के निर्देश पर  पहुंची राहत
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    24 घंटे में आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की मदद, सीएम योगी के निर्देश पर  पहुंची राहत

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को योगी सरकार ने तत्काल आर्थिक सहायता पहुंचाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या और बस्ती में आपदा प्रभावित परिवारों को घटना के 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की सहायता दी गई।अयोध्या और बस्ती के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता के चेक सौंपे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

    अयोध्या में अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हुई। मृतकों में सोहावल के शिवदासपुर निवासी 18 वर्षीय आकाश वर्मा, मिल्कीपुर के 12 वर्षीय आर्यन, रुदौली के 76 वर्षीय रामस्वरूप और 40 वर्षीय धर्मराज शामिल हैं। मंत्री ने अयोध्या सर्किट हाउस में आकाश वर्मा, रामस्वरूप और धर्मराज के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता के चेक दिए।वहीं, बस्ती में भी आपदा से प्रभावित दो परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई। बस्ती सदर तहसील के चौबाह गांव में आंधी के दौरान छप्पर गिरने से मोतीराम की मौत हुई थी। उनकी पत्नी कैलाशा देवी को चार लाख रुपये की सहायता दी गई।

    महुली पश्चिम के बलुआ गांव निवासी प्रशांत की सर्पदंश से मौत के बाद उनकी मां मीरा देवी को भी चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को बिना देरी राहत, चिकित्सा सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों तक हर संभव मदद तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए।

    Ayodhya basti CM YOGI Disaster Relief Disaster Victims Financial Assistance Heavy Rain Immediate Relief Natural Disaster Relief Fund Storm Surya Pratap Shahi UP GOVERNMENT uttar pradesh yogi adityanath Yogi Government
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleबजट खर्च में तेजी लाए विभाग, अगले दो माह में 60% व्यय सुनिश्चित करें: सीएम योगी
    Next Article ट्रेड शो में तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिख रही ग्रामीण बदलाव की कहानी
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.