Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » UP Rajya Sabha Election 2026: अखिलेश यादव का ‘सरप्राइज’ क्या? तीसरे प्रत्याशी के दांव से बढ़ा सियासी रोमांच
    Breaking News Political news Uttar Pradesh

    UP Rajya Sabha Election 2026: अखिलेश यादव का ‘सरप्राइज’ क्या? तीसरे प्रत्याशी के दांव से बढ़ा सियासी रोमांच

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiSeptember 29, 2026Updated:September 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक इन सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच चुनावी गणित पर सबकी नजर है, इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान ने चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है, अखिलेश ने राज्यसभा चुनाव में ‘सरप्राइज’ देने की बात कही थी। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई कि आखिर सपा की रणनीति क्या होगी और पार्टी कितने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

    तीसरे प्रत्याशी को लेकर सपा की तैयारी

    मौजूदा चुनावी गणित में सपा के दो उम्मीदवारों के जीतने की स्थिति बनती है। इसके बावजूद पार्टी तीसरा प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सपा तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त विधायकों के समर्थन और वरीयता वोटों के गणित पर निर्भर कर सकती है, सपा की ओर से प्रोफेसर रामगोपाल यादव और आलोक रंजन के नामों की चर्चा के साथ तीसरे प्रत्याशी के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, कुछ रिपोर्टों में तीसरे उम्मीदवार के लिए PDA सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखने की संभावना बताई गई है।

    क्या है राज्यसभा चुनाव का गणित?

    Also Read – जनता दर्शन में सीएम योगी का निर्देश “समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई”

    उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में वर्तमान में आठ बीजेपी, एक सपा और एक बसपा के पास है, इन सभी सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है, राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं और चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व तथा सिंगल ट्रांसफरेबल वोट प्रणाली से होता है, मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर बीजेपी गठबंधन आठ सीटों तक पहुंचने की स्थिति में बताया जा रहा है, जबकि सपा दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जिताने की स्थिति में है। तीसरी सीट के लिए सपा को अतिरिक्त समर्थन जुटाने की जरूरत होगी।

    तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त वोटों की जरूरत

    एक राज्यसभा सीट के लिए उत्तर प्रदेश में 37 विधायकों के मतों की जरूरत होगी। उपलब्ध संख्या बल के आधार पर सपा के लिए दो सीटों का गणित बनता है, जबकि तीसरे उम्मीदवार के लिए पार्टी को अतिरिक्त विधायकों का समर्थन जुटाना पड़ेगा। इसी वजह से तीसरे प्रत्याशी का फैसला चुनाव में अहम माना जा रहा है, अब निगाहें सपा के आधिकारिक उम्मीदवारों और नामांकन पर हैं, तीसरे प्रत्याशी के मैदान में आने के बाद चुनावी गणित किस तरह बदलता है, यह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ज्यादा स्पष्ट होगा, चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा, इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, राज्यसभा चुनाव के ठीक बाद उत्तर प्रदेश में 11 एमएलसी सीटों के लिए भी चुनाव होने हैं, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश की सियासत में चुनावी गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।

    यूपी की 251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ीं, किसानों को एक क्लिक पर मिलेंगे भाव और आवक के आंकड़े
    Latest news up news UP Rajya Sabha Election 2026
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleयूपी की 251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ीं, किसानों को एक क्लिक पर मिलेंगे भाव और आवक के आंकड़े
    Next Article UP Politics: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सियासत तेज, अंशू अवस्थी का CM योगी पर निशाना; 2027 चुनाव को लेकर कही ये बात
    Rashmi Rai

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.