Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » गांधी जयंती पर यूपी के 341 गांवों में होगा जलार्पण, शुरू होगी नियमित पेयजल आपूर्ति
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    गांधी जयंती पर यूपी के 341 गांवों में होगा जलार्पण, शुरू होगी नियमित पेयजल आपूर्ति

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के 341 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत जलार्पण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की ओर से पूरी हो चुकी पेयजल योजनाएं ग्रामीणों को समर्पित की जाएंगी। जलार्पण के बाद इन गांवों में घर-घर नल के जरिए नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू होगी।जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में हर घर जल योजना को लेकर लगातार प्रगति हुई है। अब तक 18,878 गांवों में जलार्पण किया जा चुका है, जबकि 28,385 गांवों का सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है। वहीं 38,281 गांव हर घर जल योजना के तहत रिपोर्टेड हो चुके हैं।जलार्पण उस चरण को कहा जाता है, जब गांव की पेयजल योजना पूरी होने के बाद घरों तक नल कनेक्शन के जरिए जलापूर्ति की व्यवस्था तैयार हो जाती है और योजना को ग्रामीणों को समर्पित किया जाता है।

    विभाग का फोकस केवल योजनाओं को पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संचालन, रखरखाव और गुणवत्तापूर्ण नियमित जलापूर्ति पर भी है।जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गांधी जयंती पर 341 गांवों में होने वाला जलार्पण ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि घर में नल से पानी पहुंचने से महिलाओं और बेटियों का समय और श्रम बचता है और ग्रामीण परिवारों को सुविधाएं मिलती हैं।

    वहीं, जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार ने कहा कि जलार्पण के बाद योजनाओं का बेहतर संचालन, रखरखाव और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होगी।इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए रोड रेस्टोरेशन अभियान भी जारी है।जिन गांवों में सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, वहां ग्रामीण जल सारथी ऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    Drinking Water Gandhi Jayanti Har Ghar Jal Independent Dev Singh Jal Jeevan Mission Rural Development Rural Water Supply UP Jal Nigam uttar pradesh Water Supply Yogi Government
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleमहाराजा कंसा पासी के किले और शिव मंदिर की मुक्ति के लिए जारी रहेगा अभियान, हरदोई में लाखन आर्मी की हुंकार
    Next Article पीएम सूर्य घर योजना में यूपी का परचम, सितंबर में 74,796 रूफटॉप सोलर प्लांट लगे
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.