उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आज के दौरे में देहरादून, चंपावत और ऊधमसिंह नगर शामिल हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे देहरादून के कुआंवाला स्थित होटल ली-ओवल में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
इस बैठक में प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रकोष्ठ के संकुल संयोजक-सहसंयोजक और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक मौजूद रहेंगे।बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में टनकपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री टनकपुर, चंपावत के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे नगला तराई, खटीमा स्थित निजी आवास पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

