RJD में लौटने से बेहतर मौत चुनूंगा! तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान, भाई तेजस्वी पर भी साधा निशाना

    1
    0

    बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ कहा मैं RJD में लौटने से बेहतर मौत को चुनूंगा!कुछ महीने पहले उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब तेजप्रताप ने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल (JJD)’ बनाई है और महुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं वही सीट, जहां से उन्होंने 2015 में पहली बार चुनाव जीता था।

    Also Read-कोहली ने फिर रचा इतिहास लक्ष्य का पीछा करते हुए तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड


    तेजस्वी यादव पर तंज कस्ते हुए कहा सत्ता उसी को मिलती है, जिसे जनता का आशीर्वाद हो।उन्होंने आगे कहा,मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं। मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सबसे ऊपर हैं। जनता की सेवा ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”तेजप्रताप ने कहा कि वे महुआ क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।जब मैं विधायक था, लोग खुश थे क्योंकि उनकी समस्याओं का समाधान होता था। अब जनता कहती है, उनकी सुनने वाला कोई नहींजब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया है, तो बोले काफी समय से बात नहीं हुई है, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।”भाई तेजस्वी से मतभेदों पर उन्होंने कहा वो मेरा छोटा भाई है, उस पर मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। मैं उस पर सुदर्शन चक्र नहीं चला सकता।

    उन्होंने कहा अब जनता बीजेपी और आरएसएस की नापाक साजिशों में नहीं फंसने वाली।”जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पर भी उन्होंने कटाक्ष किया वो मूल रूप से व्यापारी हैं। पहले पार्टियों का प्रचार करते थे, अब वही काम अपने लिए कर रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here