रविवार सुबह रामपुर के गंधोना गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। विंध्याचल दर्शन से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आलोक वर्मा (38), उनकी पत्नी गुड़िया वर्मा (32) और वृद्धा फूला देवी (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
बोलेरो में सवार श्रद्धालु अंबेडकरनगर जिले के पालीपट्टी गांव के निवासी थे। शनिवार को सभी विंध्याचल धाम गए थे और रविवार सुबह घर लौट रहे थे। सुबह 11:30 बजे गंधोना गांव के पास एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार में बोलरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी।
ALSO READ:मायावती को गाली ,काशीराम से अवैध संबंध , बुरा फंसे रावण ! 1 करोड़ का इनाम घोषित !
स्थानीय लोगों की मदद से और थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जेसीबी की मदद से बोलेरो हटाई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भेजा, जहां से गंभीर घायलों को भदोही जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बोलेरो की रफ्तार अत्यधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






