बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। रोमांटिक लव स्टोरी पर बनी इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और रिलीज के पहले दिन से ही लगातार शानदार कमाई कर रही है।
फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी झंडे गाड़ दिए हैं। रिलीज के महज 6 दिनों में ही इसने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, जो हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Also Read-आज़ादी के 79 साल बाद भी सड़क नहीं, प्रसव पीड़ा में महिला को बैलगाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अब तक वर्ल्डवाइड 53.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, सातवें दिन तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1.13 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 54.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अब हर्षवर्धन राणे की पिछली हिट ‘सनम तेरी कसम’ के रिकॉर्ड को तोड़ने के बिल्कुल करीब है। ‘सनम तेरी कसम’ ने वर्ल्डवाइड 56 करोड़ रुपये (ओरिजिनल + री-रिलीज) की कमाई की थी। अगर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस आंकड़े को पार कर लेती है, तो यह हर्षवर्धन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।



