उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार के सिवान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार को फिर से चंद्रगुप्त और चाणक्य के स्वर्णयुग की ओर ले जाया जाएगा।उन्होंने कहा,“बिहार में खानदानी माफियाराज की वापसी किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। हमने यूपी में माफियाओं का कचूमर निकालकर उनके लिए जहन्नुम का रास्ता खोल दिया, अब बिहार को भी भयमुक्त बनाना है।
राजनीतिक इस्लाम और माफियाराज के खिलाफ निर्णायक लड़ाई”
योगी आदित्यनाथ ने सिवान, दरौंदा और बड़हरिया के एनडीए प्रत्याशियों मंगल पांडेय, कर्णजीत सिंह और इंद्रदेव सिंह पटेल के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा —नालंदा विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने वालों के वंशज आज राजनीतिक इस्लाम की मंशा से बिहार के विकास को रोकना चाहते हैं।यह केवल सत्ता की नहीं, बिहार की अस्मिता और संस्कृति की लड़ाई है।”सीएम ने कहा कि सिवान में मारीच और सुबाहू जैसे माफिया फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एनडीए उन्हें पनपने नहीं देगा।
“आरजेडी-कांग्रेस ने बिहार की पहचान मिटाई”
योगी ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की परंपरा की वारिस है, जिसने विकास को रोका और बिहार की उन्नति को बाधित किया।जो कुछ बचा था, उसे आरजेडी ने चौपट कर दिया। उनके शासन में अपराध, अपहरण और परिवारवाद ने युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। इंसानों का नहीं, यहां तो पशुओं का चारा तक खा गए।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए जो किया, वह पहले किसी ने नहीं किया 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 50 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 45 करोड़ गरीबों के खाते खुलवाना और 4 करोड़ गरीबों को मकान देना ये सब एनडीए की सरकार का काम है।
Also Read- बृजभूषण शरण के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
“बिहार के वैभव को फिर से जगाने का समय”
योगी आदित्यनाथ ने कहा बिहार वह भूमि है, जिसने चंद्रगुप्त और चाणक्य जैसे महापुरुष दिए। उस दौर में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 40% थी।अब वक्त आ गया है कि हम फिर से उस गौरव को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन की मजबूत नींव रखी है, अब इसी पर “विकसित बिहार” का निर्माण करना है।
“राममंदिर बना तो सीतामढ़ी में जानकी मंदिर भी बनेगा”
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग भगवान राम को काल्पनिक कहते थे, आज अयोध्या में भव्य मंदिर देखकर चुप हैं।अयोध्या में राममंदिर बना, अब सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर बन रहा है।एनडीए सरकार 6155 करोड़ रुपये की लागत से राम-जानकी मार्ग भी बना रही है।अब बिहार अपनी पहचान और गौरव के साथ खड़ा है सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी सब तेजी से बढ़ रही है।”
“जो दंगा करेगा, उसकी खानदानी संपत्ति जाएगी”
योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में कहा उत्तर प्रदेश में हमने साबित किया है कि अब कोई दंगा नहीं हो सकता।दंगा करने वालों की संपत्ति जब्त कर गरीबों के मकान बनाए।यूपी में जो बोला, वो किया माफियाराज खत्म किया, राममंदिर बनाया। अब बिहार में भी यही संकल्प है।”
एनडीए बोले तो करता है, झूठे वादे नहीं”
सीएम ने कहा कि एनडीए की सरकार वादे नहीं, काम करती है।हमने कहा था माफियाओं को खत्म करेंगे किया।कहा था राममंदिर बनाएंगे बना दिया।बिहार को भी भयमुक्त, माफियामुक्त और विकसित बनाकर ही रहेंगे।”
विकसित बिहार, मजबूत भारत
योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की एनडीए को जिताइए, तभी बिहार और भारत दोनों मजबूत होंगे। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा और हम — सब एक ही लक्ष्य के साथ हैं, ‘विकसित भारत, समृद्ध बिहार।’”



