Home Uttrakhand हरिद्वार में संगीत सोम का तीखा बयान— “शाहरुख़ से नहीं, देश के...

हरिद्वार में संगीत सोम का तीखा बयान— “शाहरुख़ से नहीं, देश के गद्दारों से है नाराज़गी”

1422
0

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने हरिद्वार दौरे के दौरान एक बार फिर अपने बयानों से सियासी हलचल तेज कर दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी नाराज़गी किसी एक अभिनेता या व्यक्ति से नहीं, बल्कि देश के गद्दारों और राष्ट्र विरोधी सोच से है।

संगीत सोम ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहन-बेटियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो न सिर्फ चिंताजनक हैं बल्कि पूरे हिंदू समाज के लिए पीड़ा का विषय हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे हालात में भारत को सख्त और स्पष्ट रुख अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग देश की भावनाओं के खिलाफ खड़े होते हैं, उन्हें किसी भी तरह का समर्थन नहीं मिलना चाहिए।

संगीत सोम ने यह भी कहा कि भारत की जनता अब जागरूक है और देश के खिलाफ खड़े लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका यह बयान एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here