Home Entertainment खुशी कपूर और वेदांग रैना का ब्रेकअप, अलग हुए दोनों कलाकार

खुशी कपूर और वेदांग रैना का ब्रेकअप, अलग हुए दोनों कलाकार

76
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अब अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। खुशी और वेदांग लंबे समय से एक-दूसरे के साथ नजर आते थे और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे।

अब नहीं रहे साथ
जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि खुशी और वेदांग अब कपल नहीं हैं। उनसे जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था और अभी तक ब्रेकअप को लेकर कोई बयान भी नहीं दिया है।

Also Read- औरैया में पुलिस मुठभेड़, शातिर अपराधी मुबारक हुसैन उर्फ राजा गिरफ्तार

पहले क्या कहा था वेदांग ने
एक पुराने इंटरव्यू में वेदांग ने खुद को सिंगल बताया था और कहा था कि सही समय आने पर उनकी लाइफ में बदलाव हो सकता है। जब उनसे खुशी को डेट करने की खबरों पर सवाल किया गया था, तो उन्होंने खुशी को अपना अच्छा दोस्त बताया था। वहीं खुशी ने भी वेदांग को करीबी दोस्त कहा था।

द आर्चीज से शुरू हुई थीं चर्चाएं
खुशी और वेदांग ने 2023 में आई फिल्म द आर्चीज में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। दोनों को साथ में कई मौकों पर देखा गया था और उन्होंने साथ में क्रिसमस भी सेलिब्रेट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here